

भिलाई।
मदर्स डे के विशेष अवसर पर The Srijjan IVF Bhilai द्वारा होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई में एक भव्य जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, परिवारजन एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में मातृत्व, IVF एवं Infertility Treatment के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं एवं दंपत्तियों को Infertility से जुड़ी समस्याओं, आधुनिक IVF तकनीकों तथा सही समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि आज के समय में IVF, ICSI एवं Advanced Fertility Treatments की मदद से मातृत्व का सपना साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपने संघर्ष और मातृत्व की भावुक यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि Fibroid, Tube Block, Hormonal Imbalance, Low Sperm Count एवं Anovulation जैसी समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को ऐसा लगने लगा था कि अब माता-पिता बनने का सपना शायद कभी पूरा नहीं हो पाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भावुक होकर बताया कि डॉ. संगीता सिन्हा के अथक प्रयास, अनुभव, समर्पण एवं सही मार्गदर्शन की वजह से आज वे मातृत्व का सुख प्राप्त कर सकी हैं। महिलाओं ने कहा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन धैर्य, विश्वास और सही उपचार के कारण उनका जीवन खुशियों से भर गया।
समारोह के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक “गोद भराई” रस्म भी बड़े ही स्नेह और उत्साह के साथ संपन्न कराई गई। यह पल कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक क्षण बन गया, जहां उपस्थित सभी लोगों ने मातृत्व की खुशी को सेलिब्रेट किया।
पूरे आयोजन में मातृत्व के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं एवं परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
Have Questions? Consult Our Specialists Today.
At Srijjan IVF Centre, Bhilai, our expert fertility team is here to guide you at every step of your journey.
Book AppointmentUnderstanding IVF Success Rates: What You Need to Know
April 16, 2026

1–10 May 2026 | Mother’s Day Special: IVF Treatment in Bhilai, Durg, Raipur & Rajnandgaon – हर महिला को माँ बनने का अधिकार
February 4, 2026

पहली बार कवर्धा में IVF शिविर: 40+ मरीजों की भीड़, डॉ. संगीता सिन्हा के 2000+ सफल केसों का भरोसा
June 6, 2026

Srijjan IVF & Laparoscopy Clinic का नया Satellite Clinic शुरू – अब दुर्ग में मिलेगा IVF एवं महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेषज्ञ उपचार
June 6, 2026